Bhoot Bangla: अक्षय कुुमार की भूत बंगला ने 4 दिन में कमा डाले 100 करोड़ रुपए

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। जैसी उम्मीद की जा रही थी, उस हिसाब से दर्शकों को कहानी खास पसंद नहीं आई।

हालांकि इससे फिल्म की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। बल्कि यह रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर 2 को तगड़ी टक्कर दे रही है। इसने एक तरह से बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की बादशाहत को खत्म कर दिया है, जो पिछले 32 दिनों से जारी थी।

भूत बंगला ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं। भूत बंगला ने देशभर में चार दिनों में ₹77.34 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹64.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 120-150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

pc- herzindagi.com