Bhoot Bangla:अक्षय की भूत बंगला को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

इंटरनेट डेेस्क। अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज की ओर अपना एक और बड़ा कदम बढ़ा लिया है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों, खासकर परिवारों और बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह की सबसे बड़ी वजह निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का साथ आना है। करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद यह आइकोनिक जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है। 

इससे पहले इन्होंने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी के जॉनर में एक नया बेंचमार्क सेट करेगी।

pc- bollywoodbubble.com