Bhooth Bangla: रिलीज के 34वें दिन भी जारी हैं अक्षय की फिल्म भूत बंगला की कमाई, अब तक कमा डाले इतने अरब रुपए
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने अपने रिलीज का पहला महीना पूरा किया है। इतना समय बीतने के बाद भूत बंगला अपनी शानदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि एक महीने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनकी निंदा की जाए।
रिलीज के 34वें दिन एक बार फिर से अक्षय की भूत बंगला ने हैरान करने वाला कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की भूत बंगला ने शानदार परफॉर्मेंस देत हुए धांसू कमाई की है। आलम ये है कि रिलीज के एक महीने के बाद भी भूत बंगला हार मानने को तैयार नहीं है और मोटी रकम कमाती हुई नजर आ रही है। जिसका अंदाजा आप भूत बंगला की रिलीज के 34वें दिन के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार भूत बंगला ने 34वें दिन करीब 80 लाख का कारोबार किया है, जो इतने समय बाद भी एक ठीकठाक आंकड़ा माना जा रहा है।
गौर किया जाए अब भूत बंगला के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो ओवरऑल कमाई का आंकड़ा 170 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस तरह से अक्षय कुमार की भूत बंगला ने सफलता का स्वाद चखा और सुपरहिट फिल्म बन गई है।
pc- financialexpress.com






