Bihar: हॉस्टल संचालक की पत्नी और टीचर कर रहे थे $ex, तभी आ गया एक बच्चा और देख लिया दोनों को....डर के कारण....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां स्थित जेडी पब्लिक स्कूल, खारी परमानंदपुर के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला हत्या का निकला है, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 जून को मुरलीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक की मां गुंजन देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

इसलिए कर दिया कांड
जांच के दौरान पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ की हॉस्टल संचालक सुनील कुमार की पत्नी अंजली कुमारी के टीचर अंकित कुमार के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी के अनुसार, 6 जून की रात आनंद प्रेम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और शोर मचाने लगा। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को चुप कराने के उद्देश्य से अंकित कुमार ने उसका मुंह और नाक दबा दिया। कुछ देर बाद जब उसने हाथ हटाया तो बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की। पुलिस जांच में सामने आया कि हॉस्टल संचालक सुनील कुमार की मदद से पहले शव को छिपाने का प्रयास किया गया। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बच्चे के शव को रस्सी से लटका दिया गया।

pc- ghc.health