Bihar: भाजपा ने खोई पीएम मोदी के बॉस की सीट, 30 वर्षों से था राज, जन सुराज के पीके की हुई जबरदस्त जीत

इंटरनेट डेस्क। बिहार की बांकीपुर सीट (पटना) पर बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने उस सीट को खो दिया हैं पिछले 30 सालों से उसके कब्जे में थी और वो भी  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पीएम मोदी के बॉस के पास। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई सीट पर अब जन सुराज ने कब्जा कर लिया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ में नीरज कुमार सिन्हा को करारी शिकस्त दे डाली है। इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का वर्चस्व रहा था। लेकिन इस बार पीके के मैदान में उतरने के बाद से सारा पासा ही पलट गया।

भाजपा को करना पड़ा हार का सामना
बांकीपुर उपचुनाव में 31 राउंड की काउंटिंग हुई, इस दौरान एक बार भी बीजेपी उम्मीदवार ने लीड नहीं किया। ये बीजेपी के लिए सबसे बड़ा सेटबैक हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक तरह से पुश्तैनी कॉन्स्टिट्यूएंसी बांकीपुर रही है। पिछले 31 साल से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पर सिन्हा परिवार का कब्जा था। मगर, रिजल्ट में किला उखड़ चुका है। अब बांकीपुर के नए बॉस प्रशांत किशोर बन गए है।

प्रशांत किशोर के लिए कितनी जरूरी थी जीत?
जन सुराज की साख और बिहार की राजनीति के लिए बांकीपुर की जीत काफी मायने रखती है। बांकीपुर उपचुनाव जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर दोनों के राजनीतिक भविष्य के लिए अग्निपरीक्षा थी। बांकीपुर पिछले तीन दशकों से भाजपा का अभेद्य किला रहा है। यहां मिली जीत ने ये साबित किया कि जन सुराज पारंपरिक वोट बैंक को ध्वस्त करने में सक्षम है। प्रशांत किशोर की पहचान अब तक केवल एक सफल चुनावी रणनीतिकार की थी। राजनीतिक दल का नेतृत्व करते हुए जनता से सीधा जनादेश पाना उनकी अपनी साख के लिए जरूरी था। जुन सुराज के इस प्रदर्शन ने राजद और भाजपा के सामने एक मजबूत तीसरे विकल्प की जगह पक्की की है।

pc- ndtv india