USA: ट्रंप 14 देशों के पर बढ़ा सकते हैं टैरिफ, भारत और चीन का ना भी शामिल

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया में टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे दी है।  इस बार उनके निशाने पर 16 देश हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिंता वाली बात ये है कि उनकी नई लिस्ट में भारत भी शामिल हैं, इसमें कहा गया है कि अमेरिका इन देशों पर पहले से लागू टैरिफ को बढ़ाने की तैयारी में है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को ट्रंप टैरिफ के एक और दौर का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप का एडमिनिस्ट्रेशन उन देशों पर पहले से लागू टैरिफ को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिन पर उन्होंने सब्सिडी और दूसरी सरकारी मदद के जरिए घरेलू इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है।

ट्रंप के टैरिफ एक्शन के दायरे में चीन, भारत, जापान, साउथ कोरिया, यूरोपियन यूनियन और कई दूसरी बड़ी इकॉनमी शामिल होने की उम्मीद है।

pc- india tv hindi