Bihar: राघोपुर में गंगा में समाई नाव, 14 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां बताई जा रही

इंटरनेट डेस्क। बिहार के हाजीपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे, हादसा तेजस्वी यादव के विक्षानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ। हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई और उस पर सवार लोग नदी में गिर गए, अचानक हुए इस हादसे से नाव पर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है, मृतकों की पहचान और उनके परिवारों तक जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

pc- india tv hindi