Bihar: वरमाला में दूल्हे ने दुल्हन से कहा, घर चलों तुम्हे ठीक कर देंगे, इसके बाद ऐसी भड़की दुल्हन की मैरिज हॉल बन गया...
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के वैशाली में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां बैंक्वेट हॉल में बारात पूरे शोर-शराबे और धूमधाम के साथ पहुंची थी। स्वागत हुआ, हंसी-ठिठोली चली, मेहमानों ने खाना खाया और फिर सबकी नजरें टिकी थीं जयमाला स्टेज पर। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तालियों की गूंज पूरे हॉल में फैल गई। सब कुछ बिल्कुल सामान्य था... लेकिन यह शांति ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयमाला के कुछ ही देर बाद बारात पक्ष के दो युवक अचानक दुल्हन के कमरे में जा पहुंचे। यह कदम दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरा। उन्होंने विरोध किया, समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया गया। छोटी सी कहासुनी ने तेजी से तूल पकड़ लिया। कुछ ही मिनटों में माहौल ऐसा हो गया, जैसे शादी नहीं, जंग छिड़ गई हो।
हिंसक हो गया मामला
कुर्सियां उठीं, लाठी-डंडे चले, लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग घायल हो गए, कुछ के सिर फूटे, तो कुछ जमीन पर गिर पड़े। इसी अफरातफरी के बीच, दूल्हा भी गुस्से में आ गया, उसने जयमाला के मंच पर ही दुल्हन को धमकी भरे लहजे में कहा कि शादी के बाद उसे ठीक कर देंगे। जब यह धमकी दुल्हन ने सुनी तो वह भड़क गई, शोर, झगड़े और तनाव के बीच दुल्हन ने साफ कह दिया- वह यह शादी नहीं करेगी। हालात ऐसे थे कि कोई उसे रोक भी नहीं सका। परिवार के लोग भी समझ चुके थे कि बात अब बहुत आगे बढ़ चुकी है। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां घंटों तक बातचीत चली। मामला नहीं सुलझा तो दोनों पक्षों के बीच खर्च को लेकर भी चर्चा हुई। आखिरकार समझौता हुआ कि शादी रद्द रहेगी और खर्च की भरपाई को लेकर एक लिखित सहमति बनाई जाएगी। लड़की पक्ष का आरोप है कि उन्होंने करीब 1.75 लाख रुपये कैश, चांदी और सोना मिलाकर करीब 9 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि उनका भी 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ है।
pc- jagran






