Delhi: राहुल और प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की के आरोप
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के मार्च के बाद कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
एफआईआर हुई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के मुताबिक, एफआईआर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और उन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने बुधवार को हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। यह मामला प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के संबंध में दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों और प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि प्रदर्शन के दौरान किन लोगों की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट या ड्यूटी में बाधा डालने की घटना हुई। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस ने कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया था, इनमें कई सांसद और अन्य नेता भी शामिल थे, राहुल गांधी ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, इसके बाद पुलिस ने उन्हें कई सांसदों के साथ फिर से हिरासत में लिया।
pc- aaj tak






