Bihar: होटल में लड़की के साथ चप्पल जूतो से मारपीट, फिर किया रेप, नग्न अवस्था में वीडियो बना कर दिया....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के बेगूसराय में एक बड़ी घटना सामने आई है, यहां एक लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं युवक ने मारपीट और रेप के बाद नग्न अवस्था में युवती का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित एक होटल की है।

होटल दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने घर से निकली थी। थोड़ी दूर जाने पर उसकी पहचान का एक लड़का बाइक लेकर आया और उसे लेकर होटल चला गया। यहां लड़के ने युवती को दूसरे लड़के के हवाले कर दिया। आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का रहने वाला है। वो युवती को होटल के कमरे में ले गया और बंद कर दिया। इसके बाद युवती के साथ जमकर जूते चप्पल और लात घूंसों से बेहरमी से पिटाई की गई। इस दौरान लड़की बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का उसकी बेरहमी से पिटाई करता रहा। बाद में बदहवास स्थिति में पड़ी युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वीडियो बनाकर किया वायरल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, युवक ने लड़की का रेप करने के बाद उसे नग्न अवस्था में डालकर वीडियो बनाया और फिर पिटाई और नग्न अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

pc- indiatv.in