Bihar: सम्राट चौधरी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, जेडीयू के 2 नेता बनेंगे डिप्टी सीएम
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में नीतीश युग का अंत हो चुका हैं और आज से सम्राट युग की शुरूआत होने वाली है। जी हां एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद आज बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आज 15 अप्रैल को सिर्फ दो नेता ही शपथ लेंगे।

जाने कौन कौन लेगा शपथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज सुबह लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा, जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा।

बाद में होगा विस्तार
खबरों की माने तो सम्राट चौधरी विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के ज्यादातर पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिल सकता है। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम और दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कैबिनेट विस्तार की योजना बना रही है। तब तक सम्राट चौधरी विधानसभा का सत्र बुलाकर अपना बहुमत साबित कर लेंगे।
pc- india tv hindi, BBC, aaj tak





