PM Modi: 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' पीएम मोदी ने कहा, भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा के इन अहम पड़ावों के बीच भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है।
क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 21वीं सदी के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक महत्वपूर्ण निर्णय ये है। ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है, नारी शक्ति वंदन को समर्पित है। यह सम्मेलन देश में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और विकास की मुख्यधारा में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां और महिला उपलब्धि हासिल करने
वाली शख्सियतों हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने कहा, इस समय भी हमारे देश में राष्ट्रपति जी से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं। उन्होंने देश की गरिमा और गौरव, दोनों को बढ़ाया है। 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया था, तब भी सभी दलों ने सर्वसम्मति से इसे पास कराया था। तब एक सुर में ये बात भी उठी थी कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू हो जाना चाहिए। खासकर, हमारे विपक्ष के सभी साथियों ने मुखर होकर इस बात पर जोर डाला था कि 2029 में ये लागू हो जाना चाहिए।
pc- ndtv





