Birthday Special: विनोद कांबली ने शराब पीकर लगा दिया था शतक, जानें उनसे जुड़ी ये बातें


खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 18 जनवरी 1972 को मुंबई के इंदिरानगर शहर में हुआ था। आपको जानकार हैरानी होगी कि विनोद कांबली ने केवल 21 साल की उम्र में अपने पहले 7 टेस्ट में 2 दोहरे शतक और 2 शतक लगा दिए थे।

हालांकि उनका अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका था। आज हम आपको विनोद कांबली के बारे में एक बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। बात ये है कि उन्होंने एक बार शराब पीने के बाद शतक जड़ दिया था।

इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही एक बार साक्षात्कार में किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार रात में 10 पैग पीने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच में अगले दिन शतक लगा दिया था। खबरों के अनुसार, विनोद कांबली के पास केवल 1.8 करोड़ रुपए की संपत्ति ही है। उनका जीवन बीसीसीआई पेंशन से कट रहा है।  इसके अलावा उनके पास पैसों का कोई सोर्स नहीं है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें