BJP: इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जुटी भाजपा, नियुक्त किए प्रभारी, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब आने वाले 6 महीने में बाद कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव पर फोकस करते हुए पार्टी ने कई राज्यों में बदलावा किया है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी राज्यों और अन्य राज्यों में भी प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के 24 राज्यों के लिए यह फैसला लिया है। 

छह महीने बाद होंगे कई राज्यों में चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आने वाले 6 महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने है। इन राज्यों में जम्मू कश्मीर, झारंखड, महराष्ट्र और हरियाणा शामिल है। ऐसे में पार्टी ने यहां भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए है। ऐसे में बीजेपी ने प्रभारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

किसे मिला कहा का प्रभार
पार्टी ने बिहार में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में पार्टी ने विजयभाई रूपानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है तो डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाया है। डॉ. सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया है। वहीं पार्टी ने प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी नियुक्त किया है जबकि अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

अरुण सिंह की और जारी हुई विज्ञप्ति
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया ह तो राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में पार्टी का संगठन प्रभारी बनाया गया है। 

राजस्थान से मिली जिम्मेदारी
बता दें की इस बार प्रभारियों की नियुक्ति में राजस्थान का भी नाम रहा है। यहां से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सतीश पूनिया को हरियाणा में पार्टी का संगठन प्रभारी बनाया गया है, यहां आने वाले 6 महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। 

pc-businesstoday.in,business-standard.com, india today,tv9, drsatishpoonia.com