इंटरनेट डेस्क। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया हैं और उनको भस्मासुर करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि टूल किट मॉडल राहुल गांधी की उपज है, यह सरकार स्थिर है और मजबूत भी है और वो भी अंगद के पांव की तरह है। भाटिया ने कहा कि 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो हिला नहीं पाएंगे।
भाजपा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी नेता ने कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बैठक में जो कहा और उसके बाद बाहर निकलकर एक वक्तव्य देते है उस पर है बड़े दुख की बात है कि जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर पिछले 85 दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है, हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है।
राहुल गांधी का मकसद अराजकता फैलानाः बीजेपी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गौरव भाटिया ने कहा, एक टूलकिट मॉडल, जो विध्वंसक, अराजक, अपरिपक्व, मूर्ख है वो राहुल गांधी की उपज है। एक बार फिर ऐसी ही टूलकिट सामने आई, जब राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सरकार एक साल में गिर जाएगी। अगर राहुल गांधी का मकसद अराजकता फैलाना है, तो हमारा भी संकल्प है, भारत को और मजबूत बनाना। तुम भी एड़ी चोटी का जोर लगा लो, लेकिन हमने ठान लिया है कि भारत को और आगे ले जाना है।
pc- aaj tak




