BJP: इस राज्य में भाजपा को मिलेगी इस बार मात! चौंकाने वाला सर्वें आया सामने, होंगे विधानसभा चुनाव

इंटरनेट डेस्क। इस साल के अंत में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और इन चार राज्यों में से एक राज्य महाराष्ट्र भी जिसमें इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनावों में सरकार बना चुकी भाजपा के लिए यहां चिंता का माहौल हैं और जो ताजा सर्वे सामने आ रहे हैं वो भाजपा के पक्ष में नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

चौंकाने वाले हैं सर्वें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहला सर्वे जनसत्ता की वेबसाइट पर हैं, और इस सर्वें के मुताबिक बीजेपी ने महाराष्ट्र को लेकर एक अंदरूनी सर्वे किया है। इस सर्वे में बीजेपी को 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं जिसमें से सिर्फ 55 से 65 सीटें ही बीजेपी जीत रही है। वैसे पहले 2019 में भगवा पार्टी ने 105 और 2014 में 122 सीटें जीती थीं।

भाजपा की बढ़ी टेंशन
इस सर्वे को लेकर बीजेपी चिंतित नजर आ रही है, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बीजेपी के सहयोग से सरकार में फिर से लौटने का पूरा भरोसा है। इसके अलावा दूसरा सर्वे नवभारत टाइम्स ने पब्लिश किया है। हालांकि इसे मुंबई की 36 सीटों पर किया गया है जिसमें एमवीए को 17 सीटें और महायुति को 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 2019 के आंकड़े बीजपी के लिए कुछ और थे, लेकिन अब जो सर्वे हैं वो टेंशन बढ़ाने वाला है।

pc-india tv hindi,the quint,the week