BJP: भाजपा का बड़ा आरोप, राहुल गांधी ने गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का मारा, गिरने से हालात गंभीर...अस्पताल में भर्ती
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर रहे इंडिया गठबंधन के नेता लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच बीजेपी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर को एक विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
क्या कहा भाजपा प्रवक्ता ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि आप सभी ने वह वीडियो देखा होगा जिसमें राहुल गांधी एक महिला पत्रकार को धक्का देते, अपनी कोहनी का इस्तेमाल करते और उसे पकड़ते हुए दिख रहे हैं, जिससे वह गिर गई, उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला पत्रकार ने सुनाई आपबीती
वहीं, महिला पत्रकार ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद उनके कंधे से पकड़ा, फिर उन्हें जोर से खींचा जिससे वह जमीन पर गिड़ गईं और उनके ऊपर भी 4 से 5 लोग गिर गए। वह उनसे कोई सवाल भी नहीं पूछ रही थीं, वह बस विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पत्रकार की मदद के लिए कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता आगे नहीं आया और इसके बजाय उन पर आरोप लगाने की कोशिश की।
राहुल गांधी ने गुंडे जैसे व्यवहार कियाः प्रदीप भंडारी
प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी, जो पितृसत्ता को खत्म करने की बात करते हैं, आज उन्होंने गुंडों जैसा बर्ताव किया। आपने देखा होगा कि उन्होंने अपने ही मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पीछे की तरफ कैसे धकेला। वे अपने ही कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते हैं, और जिस तरह से उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की, उससे यह साफ हो जाता है कि राहुल गांधी के मन में इस देश के लोकतंत्र और महिलाओं के प्रति नफरत भरी हुई है।
pc- NBT






