BJP: सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बयान, टीएमसी बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाती है, लेकिन हर बार उन्हें...
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, 4 मई को चुनाव परिणाम आने हैं। लेकिन इस बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, वैसे-वैसे तृणमूल कांग्रेस का समर्थन और मनोबल कम होता गया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव बिना हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, तो तृणमूल कांग्रेस बेचैन हो गई। उनके मुताबिक, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद पार्टी का संतुलन भी बिगड़ता दिखा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाती है, लेकिन हर बार उन्हें राहत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल को केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, जबकि राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा जताया जाता है।
जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि ममता बनर्जी पर जनता का भरोसा कम हो गया है। उनके मुताबिक, डर और हिंसा के सहारे सत्ता बनाए रखने की कोशिश अब कमजोर पड़ रही है।
pc- deccanherald.com






