BJP: नितिन नबीन का भाजपा अध्यक्ष बनना तय, मोदी और अमित शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में आज कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का नामांकन होगा। पीएम मोदी और अमित शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन है। ऐसे में नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 

भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुख, अन्य प्रमुख नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। बिहार से 5 बार के विधायक नितिन नबीन को हाल में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। 

क्या हैं पूरा कार्यक्रम
भाजपा अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन का नामांकन आज
पीएम मोदी और अमित शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन 
नामांकन आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दाखिल किए जाएंगे
आज शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी
शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच वापस लिए जा सकते नामांकन 
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी

pc- jagran