BJP: नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- भाजपा के हर काम से कांग्रेस को हो रही बेचैनी

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार एमपी का दौरा किया। यहां गुरुवार को इंदौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 का शुभारंभ किया। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर बने मकान, दुकान और रिक्त भूखंडों की पात्र हितग्राहियों के लिए निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। सरकार के मुताबिक इससे करीब 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्यक्रम में नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को बेचैन पार्टी बताया और कहा कि उसे भाजपा के हर काम से बेचैनी हो रही है। देश उन्नति कर रहा है तो कांग्रेस को बेचैनी हो रही है। युवाओं के आगे बढ़ने, सेना के सक्षम होने, विकास के कार्य होने, लोगों के खाते में सीधी राशि जाने से कांग्रेस को बेचैनी हो रही है।

राहुल गांधी पर कसा तंज
खबरों की माने तो नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा दिवस के माध्यम से बनाने पर विपक्ष कहता है कि यह क्यों मनाते हे, लेकिन विपक्ष यह नहीं जानता कि देश के लोगों को राशन से लेकर बैंक खाते तक खुलवाए। प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे।

pc- newsonair.gov.in