BJP: नितिन नवीन आज गोरखपुर में करेंगे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च, पार्टी नेताओं की लेंगे बैठक
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी में अगल वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इन चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान, वे पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक मार्च की अगुवाई करेंगे।
करेंगे रैली
पार्टी के बयान के मुताबिक, नितिन नवीन बुधवार दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और मार्च का नेतृत्व करेंगे। यह मार्च महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित काली मंदिर पर समाप्त होगा। नितिन नवीन का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर टकराव चल रहा है।
करेंगे पदाधिकारियों के साथ बैठक
पार्टी के मार्च के बाद नितिन नवीन पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने वाले हैं। खास बात यह है कि उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अगले वर्ष ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां जोरों पर हैं। नितिन नवीन अपने इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी करने वाले हैं।
pc- india tv hindi






