BJP: वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। बता दें की झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और प्रभात झा दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के पार्टी प्रभारी रह चुके हैं।

वहीं उनके निधन की खबर सुनने के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। मोहन यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

जानकारी के अनुसार प्रभात झा का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा। उन्हें विशेष विमान से आज शाम सीतामढ़ी ले जाया जाएगा। 67 वर्षीय प्रभात झा को एक महीने पहले दिल्ली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

pc- sandhyadesh.com