BJP: पार्टी अध्यक्ष का पद संभालते ही नितिन नवीन ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, विनोद तावड़े सहित कई नेताओं को...

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते ही नितिन नवीन ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ फैसले किए है। उन्होंने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही शोभा करंदलाजे को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार को ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान किया गया है।

हाथों हाथ किए फैसले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नितिन नवीन ने बीजेपी की कमान पूरी तरह से संभालने के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना नगर और स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी व रेखा शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सतीश पुनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी का दातित्व सौंपा गया है।

संबोधन क्या कहा
12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद नवीन ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने, सनातन परंपराओं और आस्था की रक्षा करने और देश को जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से बचाने का भी आह्वान किया।

pc- hindustan, aaj tak, tv9