Bollywood: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का गवाह बनेगा उदयपुर, इस दिन लेंगे सात फेरे


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान एक बार फिर से बॉलीवुड दिगगज की शादी का गवाह बनने जा रहा है। इस बार बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा राजनेता  राघव चड्ढा से यहां पर विवाह करने जा रही हैं। दोनों का विवाह 24 सितंबर यानी रविवार को उदयपुर में होगा।

खबरों के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज सुबह शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। दोनों दिग्गजों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बताया रहा है कि परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी और संगीत सेरेमनी आज होगी।  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए उदयपुर में लेक पैलेस और लीली पैलेस सज चुका है। 

खबरों के अनुसार, विवाह से पहले के कार्यक्रम राघव के दिल्ली स्थित घर में हो चके हैं। परिणीति अपनी शादी में बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनेंगी।  इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।