Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 के लिए किसको मिली हैं कितनी फीस, सनी देओल को मिला हैं इस बार मोटा पैसा
- byShiv
- 20 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड और सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अपनी रिलीज से चार दिन दूर है। फिल्म 23 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन आएगी। पूरे देश में बॉर्डर 2 को लेकर पॉजिटिव माहौल है और हर कोई 23 जनवरी का इंतजार कर रहा है। 1997 में बॉर्डर आई थी और अब पूरे 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है।
फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांज जैसे स्टार से सजी बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो चुकी है। इस बीच हम बात करेंगे इस देशभक्ति फिल्म के लिए सनी देओल से वरुण धवन समेत इसकी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट ने अपने-अपने रोल के लिए कितना पैसा चार्ज किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सनी ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बॉर्डर 2 में वरुण धवन फ्रेश एंट्री है और उन्होंने मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने 4 से 5 करोड़ रुपये फीस ली है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को बॉर्डर 2 का हिस्सा होने का सौभाग्य मिला है। लेकिन उनकी कितनी फीस हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
pc- jagran






