Border 2: इस फिल्म में नजर आएगा धुरंधर का रहमान डकैत! खुद प्रोड्यूसर ने बताया इस बात को...

इंटरनेट डेस्क। बॉर्डर 2 की रिलीज में अब दो दिन का समय है। लेकिन 90 के दशक के लोगों के लिए बॉर्डर महज एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है। इससे पहले उड़ती-उड़ती खबरें आईं हैं कि फिल्म में अक्षय खन्ना की भी एंट्री होने वाली है। सारी अफवाहों पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने चुप्पी तोड़ी है।

जेपी दत्ता की बड़ी बेटी निधि, बॉर्डर की विरासत को अपने पापा जितने ही जोश और इमोशन से आगे बढ़ा रही हैं, फिल्म में लोग अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं। लेकिन निधि ने इस बारे में बात करके सभी के कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। धुरंधर एक्टर बॉर्डर 2 से नहीं जुड़े हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो निधि ने फिल्म में अक्षय की एंट्री को लेकर कहा कि नहीं, ये सच नहीं है, हमने फिल्म के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया। निधि की बातों से साफ हो चुका है बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना का कोई रोल नहीं होगां।

pc- aaj tak