Border 3: सनी देओल के साथ बनेगी बॉर्डर 3, जेपी फिल्म्स ने की अगली फिल्म की तैयारी शुरू!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 450 करोड़ वर्ल्डवाइड की सफल कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए जेपी फिल्म्स ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 329 करोड़ रुपये पार कमाई करने वाली इस फिल्म को लेकर 1997 में रिलीज पहली बॉर्डर वाला क्रेज दिखा। अब खबरें यह हैं कि बॉर्डर 3 तक लोगों में रियल-लाइफ हीरोइज्म वाले क्रेज़ को बरकरार देख प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फिल्म की कहानी में लीड रोल में सनी देओल ही रहेंगे, जिसपर काम शुरू होने की चर्चा है।

पिछली फिल्मों बॉर्डर और बॉर्डर 2 की तरह अब बॉर्डर 3 में भी सनी देओल अपनी पुरानी छवि को आगे बढ़ाते दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म को साल 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है जिसमें एक बार फिर से सनी देओल देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखने वाले हैं।

pc-hollywoodreporterindia.com