BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन का आज से आगाज, पीएम मोदी की होगी शी जिनपिंग से मुलाकात, जाने पूरे दिन का शेड्यूल

इंटरनेट डेस्क। राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज से आधिकारिक आगाज होने जा रहा है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सबसे अहम मुलाकात शाम 5.45 बजे भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी। चीनी राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की थी।

पहले दिन क्या हैं शेड्यूल

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक

सुबह 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात

सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री की वियतनाम के नेता ले मिन्ह हंग के साथ बैठक होगी।
इसी समय राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक होगी।

शिखर सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का भारत मंडपम के लेवल 2 पर आगमन होगा। दोपहर 2.35 बजे समिट हॉल में एक स. होगा।

शाम 4.25 बजे नेता भारत मंडपम के हॉल 14 में भारत इनोवेशन एग्जिबिशन का अवलोकन करेंगे। शाम 5.05 बजे भारत मंडपम के बाहर लॉन में फैमिली फोटो होगी और 5.10 बजे संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।

शाम 5.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक भारत मंडपम में होगी।

रात 7.30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल 3 पर गाला डिनर आयोजित किया जाएगा।

pc- timesnowhindi.com