BSF Sub-Inspector Recruitment 2026: सीमा सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ₹1 लाख तक मिलेगी सैलरी

PC: JAGRAN

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के रूप में देश सेवा करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद और विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 34 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल): 14 पद

सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्निशियन): 12 पद

सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट): 08 पद

शैक्षणिक योग्यता
एसआइ (मेडिकल): मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक नर्सिंग या एडवांस्ड नर्सिंग कोर्स किया होना चाहिए।

एसआइ (लैब टेक्निशियन): उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और साथ ही मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

एसआइ (फिजियोथेरेपिस्ट): फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा और अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।

वेतनमान (Salary)
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपना आवेदन समय पर पूरा कर लें।