Rajasthan: यूपी में कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे पर गहलोत ने साधी चुप्पी, कहा- AICC के पदाधिकारी ही बोलेंगे

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की खबरें कई दिनों से सुनी जा रही थी। लेकिन अब इन खबरों पर ब्रेक सा लग गया है। जानकारी के अनुसार सीटों के बंटवारे को लेकर छिड़े विवाद पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं राजस्थान का नेता हूं, सिर्फ राजस्थान के बारे में बोल सकता हूं, यूपी के बारे में एआईसीसी के पदाधिकारी ही बोलेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का नाम लेते हुए कहा कि इस बारे में वह भी बोल सकते हैं।

हालांकि अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर यूपी चुनाव के साथ ही केंद्र के तमाम मुद्दों को लेकर भी मीडिया से खुलकर बातचीत की, लेकिन सीट बंटवारे वाले सवाल पर वह बोलने से बचते नजर आए। 

pc- ani news