Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें आप भी ये उपाय, मिलेगी आपको कर्ज से मुक्ति,

इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी के लिए है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होने लगते हैं। बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है।

करें इन मंत्रों का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो सकती है।
बीज मंत्र-  ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

बुधवार को करें हरी मूंग दाल का दान
हिंदू धर्म में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें। 

बुधवार को पढ़ें ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशा है या फिर कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन श्रद्धा से ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इससे गणेशजी की अनंत कृपा मिलती है और जीवन के सभी विघ्न व बाधाएं दूर होने लगती हैं।

pc- jagran