CBSE 2026: 12वीं बोर्ड के नतीजे अप्रैल या मई कब होंगे जारी, आ चुका हैं नया अपडेट

इंटरनेट डेस्क। आप भी सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब डेटा अपलोडिंग का काम आखिरी दौर में है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट मई या अप्रैल में जारी हो सकता है। इस साल सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंगश् सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे नतीजों में सटीकता और तेजी आने की उम्मीद है।

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा, इसके अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप, डिजीलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) जैसे विकल्पों को भी तैयार रखें।

PC- NDTV