CBSE: 12वीं की बोर्ड की कॉपियां अब होगी ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए चेक, मिलेगा ये फायदा

इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे अगर सीबीएसई 12वीं परीक्षा दे रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी परीक्षा मूल्यांकन प्रोसेस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, साल 2026 से सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए चेक की जाएगी।

इसका साफ मतलब यह है कि अब कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से कंप्यूटर स्क्रीन से होगी। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि कक्षा 10वीं की कॉपियां अभी भी पुराने तरीके से यानी कि फिजिकल मोड में ही चेक की जाएगी। डिजिटल माध्यम से जब कॉपियों का मूल्यांकन होगा तो, इससे गलतियां कम होंगी, जांच तेज होगी और शिक्षक अपने स्कूल से ही कॉपियां चेक कर सकेंगे।

बता दें कि हर साल बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है। इनमें लगभग लाखों छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में इतने बड़े लेवल पर कॉपियों की जांच करना आसान नहीं होता है। इसे तेज, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

pc- odishatv.in