CBSE Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से होने जा रही शुरू
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड की और से तैयारी पूरी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय से लेकर उत्तर पुस्तिका लिखने तक के नियमों में कड़े बदलाव किए हैं। भारत और विदेशों में फैले सीबीएसई स्कूलों के 46 लाख से अधिक छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम है।
जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड ने साल डिजिटल मूल्यांकन जैसे बड़े सुधारों की शुरुआत की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस का पालन करें।
परीक्षा शुरू होने का समय- सुबह 10.30 बजे
रिपोर्टिंग समय- छात्रों को सुबह 10.00 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा
बोर्ड ने इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। इसके तहत शिक्षकों को आंसर शीट की स्कैन की गई प्रतियां कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगी और वे डिजिटल रूप से जांच करेंगे। क्योंकि अंकों की गणना सॉफ्टवेयर द्वारा स्वचालित रूप से की जाएगी, इसलिए टोटलिंग एरर की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
pc- ndtv






