Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के आखिरी में भी करेंगे गुप्तदान तो मिलेंगे आपकोे ये फायदे, जान ले अभी भी
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का बहुत महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अवतारों की पूजा की जाती है। वैसे हम अगर इन नवरात्रि के आखिरी में भी कुछ उपाय करें तो जीवन के अनेक-अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। मां दुर्गा की पूजा और उपासना कर भक्ति भाव से व्रत करने और दान-पुण्य करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा प्रदान करती हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में गुप्त दान करने का फल प्राप्त होता है।
चैत्र नवरात्र पर गुप्त दान
चैत्र नवरात्र पर्व इस साल 19 मार्च से शुरू हो चुका है और अब 27 मार्च को नवमी तिथि है। ऐसे में नवरात्र के समाप्त होने से पहले अगर गुप्त दान करें तो यह एक अति कारगर उपाय हो सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि किन चीजों का गुप्त दान करें जिससे मां दुर्गा प्रसन्न हो जाएं।
लाल सामग्री का दान
नवरात्र खत्म होने से पहले अगर मां दुर्गा के प्रिय लाल रंग की सामग्री का दान करें तो इससे मां दुर्गा सौभाग्य का अशीर्वाद देती है। विवाहित महिलाएं अगर लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री को गुप्त रूप से जरूरतमंदों में दान करें तो घर में खुशहाली आती है।
कन्या को दे इन चीजों का गुप्त दान
छोटी कन्याओं को गुप्त रूप से कुछ विशेष चीजें दान में दें। कन्या को किताबें, कॉपियां और पेन का गुप्तदान करें। ऐसा करना अति पुण्यकारी होता है और मां दुर्गा प्रसन्न होकर घर में ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करती हैं।
pc- hindutone.com





