Cheteshwar Pujara: इस मामले में चेतेश्वर पुजारा ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे, हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने इतिहास रचते हुए लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पुजारा इस मैच में अपने शतक को दोहरा शतक में बदलने में सफल रहे। फर्स्ट क्लास करियर में पुजारा का यह 18वां दोहरा शतक है।

फर्स्ट क्लास करियर में पुजारा का यह 18वां दोहरा शतक है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले पुजारा अब दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। फर्स्ट क्लास करियर में सबसे ज्यादा दोहरा शतक ब्रैडमैन ने लगाए हैं।

वहीं, पुजारा के नाम फर्स्ट क्लास करियर में 66 शतक हैं। ऐसा कर पुजारा ने महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लारा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 65 शतक लगाए थे। अब उनके 66 शतक हो गए है।  

pc- sportskeeda.com