CJP: अभिजीत दीपके ने कहा, झारखंड के आंदोलन में अपना चेहरा नहीं चमकाना चाहते

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि वह झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन में खुद हिस्सा लेने नहीं जाएंगे। जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले दीपके ने पहले कहा था कि वह टाइफाइड होने की वजह से झारखंड नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने कह दिया है कि वह रांची के आंदोलन में अपना चेहरा नहीं चमकाना चाहते हैं। 

मैं मेरा चेहरा नहीं चमकाना चाहता
सीजेपी के संस्थापक ने छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम पहुंचकर आंदोलनकारियों की मदद कर रही है। अभिजीत दीपके ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रांची में छात्रों पर हुए बल प्रयोग की निंदा की। इस दौरान उनसे बार-बार यह सवाल किया गया कि वह खुद कब झारखंड जाकर इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे तो दीपके ने साफ किया कि वह इस आंदोलन का चेहरा देवेंद्र नाथ महतो को ही रहने देना चाहते हैं और वह नहीं चाहेंगे कि फोकस उनसे हटे।

टीम जा चुकी हैं
झारखंड जाने के सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा, टीम तो जा चुकी है हमारी। जैसा कि मैंने कहा कि इस आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो हैं जो 9 दिनों से अनशन पर हैं। हमारे लोग वहां लगातार काम कर रहे हैं, उस आंदोलन को मजबूत करने के लिए। अभी हम नहीं चाहते कि देवेंद्र महतो से फोकस हटे। हमारा पूरा समर्थन है। महत्वपूर्ण यह है कि हम इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे हैं या नहीं। हम पूरी तरह दे रहे हैं।

pc- jansatta