CJP: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी करते नजर आए सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और इस्तीफा होने के बाद ही प्रदर्शन खत्म किया। हालांकि सीजेपी के सदस्य अभी भी चर्चा में है। हाल ही में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया जा रहा कि वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी करते हुए नजर आए।

वीडियो आया सामने
दरअसल लॉयर महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है सीजेपी के सदस्य लग्जरी होटल में पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, सीेजेपी की लीडरशिप एक होटल में जीत का जश्न मना रही है। दिल्ली में इतने दिनों तक हुई हिंसा के तुरंत बाद, ये तथाकथित युवा कार्यकर्ता गाने चलाकर डांस कर रहे हैं।
उठ रहे ये सवाल भी
इस प्रदर्शन के बाद कुछ और गंभीर सवाल भी उठ रहे है। पूरे प्रदर्शन के दौरान ट्रेवल, खाना, रहने की व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स के लिए पैसे किसने दिए? दिल्ली का माहौल खराब करने के लिए किसने फंड किया? जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों को फ्री में खाना मिल रहा था। उन्हें पिज्जा, बर्गर और समोसे समेत तरह-तरह का खाने का सामान मिल रहा था, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बिरयानी भी बांटते नजर आए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।
pc- abp news





