CJP: दिल्ली एयरपोर्ट पर फूटा लोगों का गुस्सा, अभिजीत दिपके पर चिल्लाते हुए बोले अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी नेता अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दिपके पर चिल्लाते हुए सवाल करते सुनाई दे रहे हैं, अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अन्य मौके पर कुछ लोग चोर-चोर के नारे लगाते सुनाई देते हैं, हालांकि, वीडियो में दिपके का सामना करने वाले लोगों की पहचान साफ नहीं हो पाई है।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वे कथित तौर पर बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तर रोक है। इसके बाद अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, तिरंगा लहरा दो दिपके ने देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज से प्यार करने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
pc- jansatta




