CJP: दिवाली से पहले सीजेपी करने जा रही बड़ा विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके होंगे शामिल
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी ने आगामी 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह प्रदर्शन एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसके जरिए इसे तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई गई। इस विरोध प्रदर्शन का नाम ‘कोच्चि में जंतर-मंतर’ रखा गया है।
दीपके भी होंगे शामिल
खबरों के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, दक्षिण क्षेत्र के प्रमुख विजय मल्लांगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज शामिल होंगे। यह प्रदर्शन दिल्ली में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सीजेपी का पहला बड़ा कदम है। पिछले महीने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई सीजेपी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
हुई थी गिरफ्तारी
सरकार ने बाद में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से डीनोटिफाई कर दिया था। हालांकि, इसके बावजूद सौरव दास और आशुतोष रांका ने इस फैसले का विरोध करने के लिए वहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और एक हफ्ते जेल में रहना पड़ा। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पिछले महीने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा कार्यक्रम का ऐलान किया था। उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
PC- tv9marathi.com






