CJP: प्रर्दशनकारियों पर FIR वापसी का आज अंतिम दिन, सीजेपी ने फिर से आंदोलन की दी चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों और आयोजकों पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए मंगलवार यानी आजभर की मोहलत दी है और मांग पूरी न होने पर फिर से सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीजेपी ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर चला 36 दिवसीय धरना खत्म होने से पहले सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। इसमें सहमति बनी थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी एफआइआर वापस ली जाएंगी।

सौंपा गया था ड्राफ्ट समझौता
खबरों की माने तो सीजेपी की और से सरकार को जो ड्राफ्ट सौंपा गया था, उसके अनुसार भविष्य में किसी भी आयोजक या प्रदर्शनकारी पर नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य कपिल सिब्बल के साथ पत्रकार वार्ता में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह को एक ड्राफ्ट समझौता सौंपा था।

क्या सहमति बनी थी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सहमति बनी थी कि कानूनी सलाह-मशविरे के बाद सरकार मंगलवार तक लिखित समझौता साझा कर देगी। हमें उम्मीद है कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री उस वादे का सम्मान करेंगे और किसी भी प्रदर्शनकारी को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे चेताते हुए कहा कि यदि मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं मिलता और गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया जाता, तो पार्टी दोबारा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस युवा आंदोलन को कानूनी झमेलों से बचाने के लिए सिब्बल से लगातार सलाह ली जा रही है।

PC- INSTA