CM Yogi: जाने सबसे ज्यादा कौनसा ड्रिंक्स पसंद करतेे हैं सीएम योगी, नाश्ते और खाने में सबसे ज्यादा पंसद हैं यह चीज
- byShiv
- 18 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 52 साल के हैं। लेकिन इस उम्र में भी वो एकदम फिट हैं और उनमें जोश और ऊर्जा की कमी नहीं है। आदित्यनाथ का व्यक्तिगत जीवन और दिनचर्या को लेकर काफी अनुशासित हैं। वह सुबह जल्दी उठते हैं, समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन शैली और स्वस्थ खान-पान के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।
सादा जीवन जीते हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी सुबह 3 बजे जाग जाते हैं। प्रातः 4 से 5 बजे के बीच वे योग करते हैं। इसके बाद योगी स्नान करके पूजा-अर्चना करते हैं।
सुबह उठकर पीते हैं ये ड्रिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी सुबह सबसे पहले तुलसी का काढ़ा पीते हैं। नाश्ते में छाछ पीना पसंद करते हैं। सीएम योगी को चाय और कॉफी से ज्यादा दूध, जूस, काढ़ा और छाछ पीना पसंद है। इसके अलावा रात में अगर वह डिनर स्किप करते हैं तो दूध पीते हैं।
नाश्ते में क्या लेते हैं
यूपी के मुख्यमंत्री 9 बजे तक नाश्ता कर लेते हैं। नाश्ते में उन्हें दलिया खाना पसंद है। वह मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना पसंद करते हैं। फलों में वह पपीता, एक गिलास दूध नाश्ते में लेते हैं।
क्या नहीं खाते हैं यूपी के सीएम
सीएम योगी शाकाहारी हैं जो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। वह प्याज-लहसुन आदि से बने व्यंजन नहीं खाते है। फलों में उन्हें पपीता पसंद हैं।
pc- abp news