Congress: राहुल गांधी कोर्ट में हुए पेश, कहा-मुझ पर लगे सभी आरोप राजनीतिक

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब तक कई बार कोर्ट जा चुके है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने वो सुल्तानपुर पहुंचे। वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंचे, पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं।

कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था। अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था। कोर्ट ने सफाई सबूत के लिए अगली तारीख 9 मार्च दी है। राहुल गांधी आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे।

pc- aaj tak