Congress: उत्तराखंड के दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा तुम भारत के हीरो, इस कारण मिल रही मारने की धमकियां

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार के साथ कथित बदसलूकी पर विरोध जताने वाले दीपक कुमार नामक युवक को जान से मारने की धमकियां मिलने की बात सामने आई है। खबरों की माने तो इन धमकियों के बाद अब  लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपक कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने दीपक को हीरो बताते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। हमें और दीपकों की ज़रूरत है।

किया था विरोध
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम शख्स की दुकान के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। दुकान का नाम बाबा स्कूल ड्रेस है। दुकान मुस्लिम समुदाय की है, जिसे मुस्लिम पिता-पुत्र द्वारा करीब 30 सालों से चलाया जा रहा है। हिंदू समाज के कुछ लोगों को नाम को लेकर आपत्ति है, जिस कारण उन लोगों ने दुकान का नाम बदलने को कहा। मामला बढ़ा तो हिंदू समुदाय के दो लड़कों दीपक और विजय ने इसका विरोध किया और दुकान पर आए लोगों को भगा दिया। अब सामने आ रहा है कि दीपक कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

समर्थन में उतरे राहुल गांधी
खबरों की माने तो राहुल गांधी बोले- दीपक भारत के हीरो हैं, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।

pc- hindustan