Congress: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप, परिसीमन के बहाने हो रही सत्ता हथियाने की कोशिश

इंटरनेट डेस्क। संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में पेश होने वाले इन विधेयकों को लेकर राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन के प्रस्तावों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बहाने से सत्ता कब्जाने की कोशिश हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डिलिमिटेशन (परिसीमन) और जेरीमेंडरिंग (चुनावी क्षेत्रों में हेरफेर) के जरिए सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरी तरह कर रही समर्थनः राहुल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरी तरह समर्थन करती है, लेकिन सरकार की मंशा कुछ और है।

राहुल गांधी ने किया साफ
राहुल गांधी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर पूरी तरह समर्थन में है। उन्होंने याद दिलाया कि संसद ने 2023 में महिला आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पास किया था, जो अब संविधान का हिस्सा है। लेकिन मौजूदा प्रस्ताव का महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार जो संशोधन ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है। यह परिसीमन और चुनावी क्षेत्रों में हेरफेर के जरिए सत्ता हथियाने की कोशिश है।

pc- freepressjournal.in, deccanherald.com, salarnews.in