Congress: राहुल गांधी का बड़ा बयान, भाजपा का हर छटा सांसद वोट चोरी से जीता, क्या- उन्हें बीजेपी की भाषा में घुसपैठिए...
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पांच राजयों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम कांग्रेस के लिए सहीं नहीं रहे है। केवल एक राज्य केरल में पार्टी को गठबंधन के साथ में बहुमत मिला है। इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक हमलावर पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी पर एक बार फिर से वोट चोरी का आरोप लगाया है।
क्या लिखा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि लोकसभा में बीजेपी के जो 240 सांसद हैं, उनमें से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या इन सांसदों को बीजेपी की ही भाषा में घुसपैठिया कहा जाना चाहिए?
बोला तीखा हमला
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में घुसपैठिए कहें? उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।
pc- indianexpress.com





