Congress: राहुल गांधी ने कहा, देश में ऐसा आर्थिक आंधी-तूफान आने वाला है, जिसे हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी संसदीय क्षेत्र रायबरेली में केंद्र की मोदी सरकार और देश के प्रमुख उद्योगपतियों अडानी-अंबानी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने देश की वर्तमान आर्थिक नीतियों पर गहरी चिंता जताते हुए जनता को आगाह किया कि आने वाले दिनों में देश एक ऐसे भयानक आर्थिक संकट का सामना करने जा रहा है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।

क्या कहा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि देश में ऐसा आर्थिक आंधी-तूफान आने वाला है, जिसे हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा। इसमें कुछ नहीं टिकेगा। इसकी चोट मजदूरों, किसानों, देश के युवाओं को लगने वाली है। कोई अमीर इससे प्रभावित नहीं होगा। वह तो अपने महलों में चैन से रहेगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले इस बड़े आर्थिक तूफान के सामने टिक नहीं पाएगा।

मुश्किल होगा समय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है। महंगाई आसमान छूएगी, जनता से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, मैं पिछले कई महीनों से लगातार चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा हूं कि एक बड़ा आर्थिक आंधी-तूफान आ रहा है, जिसके बाद महंगाई आसमान पर चली जाएगी। लेकिन वह कहते हैं कि राहुल गांधी को समझ नहीं है। हम आज भी सरकार से कह रहे हैं कि देश की जनता और अन्नदाता किसानों की रक्षा कीजिए, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को आम जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है।
pc- india today, firstpost.com, india today






