Congress: राहुल गांधी ने कहा-कांग्रेस संविधान की रक्षक, वोट चोरी के लिए जिम्मेदार लोग बच नहीं पाएंगे...
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी ने गोवा दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मडगांव में चुनावी व्यवस्था और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया और कहा कि ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि वे कांग्रेस से बच नहीं पाएंगे, राहुल ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय का सामना करना होगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी रविवार, 18 अक्टूबर को कांग्रेस की गोय राखण यात्रा में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया, बाद में मडगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी में भूमिका निभाने के आरोप लगाए।
इस दौरान, राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को लागू करते हैं, जबकि अमित शाह और पीएम मोदी इसमें उनका साथ देते हैं, उन्होंने कहा, कांग्रेस संविधान की रक्षक है, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार को पता है कि वे कांग्रेस से बच नहीं पाएंगे, उनका कहना है कि,वोट चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय का सामना करना होगा और इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
pc-aaj tak






