Noida: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला, मृतक के मोबाइल में मिला वॉइस नोट, दो बहनों और एक बहनोई को ठराया जिम्मेदार
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दो दिन पूर्व ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को पुलिस ने आत्महत्या बताया है। हालांकि, मौत से पहले महेश के मोबाइल में मिले वॉइस नोट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है, ऑडियो में महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है, पोस्टमार्टम में प्वाइजनिंग के संकेत मिले हैं। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है।
मृतक के साले की शिकायत पर 3 पर मुकदमा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में मृतक महेश के साले ने शिकायत भी दर्ज कराई है, शिकायत के आधार पर महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
रात में मेला देखकर लौटा था परिवार
जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात परिवार मेला देखकर घर लौटा था। इसके बाद घर में नूडल्स (मैगी) और चाय का सेवन किया गया और सभी सोने चले गए, सुबह परिवार के बच्चों को परीक्षा देने जाना था, उन्हें जगाने पहुंचा पड़ोस का एक बच्चा जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर अंदर गया, तो पांचों सदस्य अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई।
pc- jagran





