Congress: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे राहुल गांधी, बैठक में लगी मुहर, राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी रह चुके हैं इस पद पर....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के बाद एनडीए ने सरकार बनाली हैं और लोकसभा सत्र में सांसदों का शपथ ग्रहण भी हो चुका है। आज स्पीकर का चुनाव होगा। इसके साथ ही विपक्ष ने यानी के इंडिया ब्लॉक की तरफ से राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। यह पहली बार है जब राहुल गांधी अपने ढाई दशक से अधिक लंबे राजनीतिक करियर में कोई संवैधानिक पद संभालेंगे। लोकसभा में गांधी परिवार से राहुल गांधी तीसरे सदस्य होंगे जो विपक्ष का नेता बनने जा रहे है।

कौन कौन रह चुका गांधी परिवार से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गांधी परिवार की और से राजीव गांधी, सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। अब राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वैसे बता दें की 10 साल बाद लोकसभा को विपक्ष का नेता मिलने जा रहा है। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालेंगे। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के फ्लोर नेताओं की बैठक में ये फैसला लिया गया।

क्या कहता हैं नियम
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी भी विपक्षी पार्टी के पास लोकसभा की कुल संख्या का 10 फीसदी यानी 54 सांसद होना जरूरी है। लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में किसी भी विपक्षी पार्टी के पास 54 सांसद नहीं थे। आखिरी बार दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज 2009 से 2014 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थीं। लेकिन इस बार कांग्रेस को 99 सीटे मिली हैं, ऐसे में ये पद कांग्रेस के खाते में आ गया है। 

pc- ndtv.in, aaj tak, tv9